Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

वैक्सीन सेंटर पर टाइमिंग और आधार की फोटो कॉपी को लेकर हो रही है परेशानी.

यह खबर पटना सिटी के जय कृष्णा रोड स्थित वैक्सीन सेंटर जालान इंटर हाई स्कूल की है जहां रोज रोज लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वो भी लिए जान कर आपको भी होगी बड़ी हैरानी होगी।

जहां सब कुछ ऑनलाइन है आपको अपनी वैक्सीन की बुकिंग आरोग्य सेतु ऐप या cowin.gov.in की साईट पर जा कर आधार के माध्यम से खुद को रजिस्टर करना होता है और आपको वही अपनी पसंद का समय भी चुन सकते हैं

बता दे कि बुकिंग कन्फर्म होने के बाद आपको एक E-Receipt प्राप्त होता है जिसमें साफ लिखा गया है कि वैक्सीन सेंटर पर आपको सिर्फ सत्यापन के लिए अपना आधार लेकर जाना है ना कि कोई फोटो कॉपी।

बावज़ूद इसके यहा के वैक्सीन सेंटर पर लोगों से उनके आधार कार्ड की फोटो कॉपी मांगी जा रही है यह भी जानते हुए की बिहार में लॉक डाउन जारी है जिस कारण सभी दुकानें 10 बजे तक बंद हो जाती है तो फिर कैसे लोग मांगी गई फोटो कॉपी को उपलब्ध करा पाएंगे। इससे ख़ास तौर पर दूर दराज से आने वाले लोगों खासा दिक्कत उठानी पड़ रही है और समय पर आने के बावजुद आधार कि फोटो कॉपी कराने में हो रही देरी से कई लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाता है, इस पर बिहार सरकार को जरूर ध्यान देने की कोशिश करनी चाहिए और इसका कोई जल्द समाधान देनें की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *