Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

यूपी बोर्ड 2021 : सीधे पास होंगे कक्षा 12वीं के छात्र! जानिए नया आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का

यूपी बोर्ड 2021 : सीधे पास होंगे कक्षा 12वीं के छात्र! जानिए नया आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच देश के सबसे बड़े स्कूल शिक्षा बोर्ड वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर संशय की बढ़ रहा है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से एक आदेश जारी किया है। इससे चारोओर कयासबाजी एक बार फिर बढ़ गई कि 10वीं के साथ ही 12वीं के छात्रों को भी सीधे पास कर सकता है।
क्योंकि, यूपी बोर्ड की ओर से पहले हाईस्कूल और अब इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की 12वीं के छमाही व प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मांगा गया है। बोर्ड ने इन छात्रों के 11वीं के छमाही एवं वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर 28 मई, 2021 तक अपलोड करने का निर्देशित किया है।
इस आदेश के बाद,यह माना जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद दोतरफा तैयारी करने में लगी है। जैसे ही उत्तर प्रदेश शासन की ओर से परीक्षाओं को लेकर अंतिम फैसला होगा। वैसे ही बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं के रिजल्ट को जारी करने के लिए अपनी योजना पर अमल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *