Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

वैक्सीनेशन में और तेजी लाने का प्रयास कर रहे हैं ,गणेश चंद्र मौर्य ग्राम प्रधान सिकरा मांडा प्रयागराज

ग्राम पंचायत सिकरा के ग्राम प्रधान गणेश चंद्र मौर्य ने जन मीडिया से बात करते हुए बताया हमारे ग्राम पंचायत में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चल रही है उसमें हम और तेजी लाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं, ग्राम प्रधान गणेश चंद्र मौर्य ने जन मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे ग्राम पंचायत में 6 वार्ड ऐसे हैं जिसमें अभी तक वार्ड सदस्य निर्वाचित नहीं हुए हैं हमने कोविड-19 निगरानी समिति का गठन किया हुआ है जिसमें ग्राम प्रधान अध्यक्ष है ग्राम पंचायत में सभी जनमानस को हमारी टीम वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक कर रही है हमारे ग्राम पंचायत के ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीनेशन करवा रहे हैं उन्होंने जन मीडिया से कहा कि हमारे ग्राम पंचायत में राशन की समुचित व्यवस्था है सभी ग्रामीण उसका लाभ ले रहे हैं सबको महीने में दो बार राशन प्रदान किया जा रहा है उन्होंने ग्राम पंचायत को संदेश देते हुए जन मीडिया से कहा कि सभी ग्रामीण अपना वैक्सीनेशन कराएं और कोविड-19 सरकार द्वारा निहित सभी गाइडलाइंस का पालन करें घर पर रहे सुरक्षित रहें दूरी बनाए रखें मास्क का उपयोग करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *