मोबाइल नंबर8009622328
आचार्य पंडित देवराज शुक्ला
आज का भविष्यफल
दिनांक 24 मई 2021 दिन सोमवार
त्रयोदशी दिनमान 33 घटी 25 पल रात्रि मान 31 घटी 18 पल चित्रा नक्षत्र दिन में 7:13 तक व्यतिपात योग दिन में 9:05 तक कौनो कारण 14 घटी 12 पल तुला राशि की चंद्रमा सोम प्रदोष व्रत पुत्र प्राप्ति योग संवत 20 78 शक 1943 वसंत ऋतु आज का विशेष पर्व पुत्र प्राप्ति हेतु विशेष पर्व का शुभारंभ
मेष राशि
मेष राशि के जातक एवं जाति की के लिए हनुमान जी का दर्शन एवं शिव की पूजा आराधना विशेष लाभकारी होगी तथा चल रहे अनावश्यक अपव्यय बंद हो सकते हैं तथा नए कार्य की शुभारंभ हो सकता है
वृष राशि
प्रतिस्पर्धा की लड़ाई में आपको विजय प्राप्त हो सकती है तथा सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त करने का पूर्ण योग प्राप्त हो रहा है अधिक विश्वास से अपने ही लोगों से विश्वासघात का भय है
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए पति एवं पत्नी के विवाद से निजात पाने का योग बन रहा है तथा नई योजना का शुभारंभ हो सकता है हनुमान जी का दर्शन शिवजी की पूजा विशेष कल्याणकारी होगी
कर्क राशि
पीछे काफी समय से चल रहे प्रयास सार्थक होने की पूर्णता संभावना प्रतीत हो रही है फंसा हुआ धन आपको आज के दिन प्रेम पूर्वक याचना करने पर प्राप्त हो सकता है
सिंह राशि
गुरु एवं विष्णु की आराधना आपके लिए कल्याणकारी तथा भाग्य कारी होगी सोना एवं पीली धातु का क्रय करना विशेष कल्याणकारी होगा एवं मान सम्मान प्राप्त करने हेतु सामाजिक नेक कार्य करना आज के लिए आपके लिए शुभ होगा
कन्या राशि
अधिक विश्वास करने से धन हानि एवं प्रतिष्ठा हानि का भय है आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल होगा तथा मित्र का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा
तुला राशि
कृषि कार्य से आपको विशेष लाभ की संभावना है सात प्रकार का अनाज दान करना तथा रसोई से बने भोजन गाय एवं ब्राह्मणों को भोजन कराना शुभ होगा अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातक एवं जात की को शिवजी की पूजा एवं दुग्ध जल का अभिषेक विशेष कल्याणकारी होगा तथा घर में मंगल कार्य की संभावना है
धनु राशि
आज के दिन आपको अपनों से ही विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा पर झूठा आरोप एवं प्रत्यारोप लगाया जा सकता है तथा धन संचय में बाधा पढ़ सकते हैं
मकर राशि
आपके द्वारा किया गया प्रयास से राजनीतिक संरक्षण मिल सकता है तथा शिव की आराधना पूजन दर्शन का विशेष लाभ प्राप्त होगा गलत संगत से दूर रहे
कुंभ राशि
आज के दिन
कुंभ राशि के लिए चुनौती भरा तथा मंगलकारी होगा जहां एक तरफ नए कार्य का शुभारंभ होगा वहीं दूसरी ओर परिवार के लोग कार्य में व्यवधान डालने का पूर्ण प्रयास और सफल होंगे
मीन राशि
यात्रा में चोरी की संभावना तथा नए कार्य में व्यवधान की संभावना बन रही है मूल नक्षत्र होने के कारण आज के दिन विष्णु की आराधना विशेष कल्याणकारी होगी
आज का भविष्यफल












Leave a Reply