आज का भविष्यफल
दिनांक 22 मई 2021 दिन शनिवार
तिथि एकादशी दिनमान 33 दंड 21 पल रात्रि मान 52 दंड 22 पल नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी दिन में 9:48 तक वज्र योग दिन में 2:00 बज करके 37 मिनट तक बव करण 24 दंड 42 पल कन्या राशि की चंद्रमा आज का विशेष पर्व मोहिनी एकादशी व्रत सर्वेशम
संवत 20 78 शक 1943 बसंत ऋतु
मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल होने के कारण हनुमान जी का व्रत एवं दर्शन तथा लाल वस्तु का दान इस राशि के जातक के लिए विशेष कल्याणकारी होगा
वृष राशि
पारिवारिक विवाद होने की संभावना बनी है अनावश्यक उलझन एवं तनाव याददाश्त पर प्रभाव डाल सकता है तथा सर पर चोट न लगे इसके लिए नारियल को गंगा जी में अथवा किसी बहते जल में प्रवाहन करना शुभ
मिथुन राशि
धर्मपत्नी से छोटी बातों का विशेष विवाद हो सकता है एवं उनसे संबंधित लोगों का आप पर लेन-देन का दबाव बढ़ सकता है अतः सूर्य नारायण का जल दान एवं दर्शन लाभकारी होगा
कर्क राशि
पुरानी परेशानी से निजात मिलने की संभावना है तथा नए कार्य का शुभारंभ हो सकता है एवं घर में नई-नई योजनाओं पर विचार बन सकता है
सिंह राशि
आज के दिन वृहस्पति एवं विष्णु भगवान को विशेष पुष्प एवं हरिद्रा का लेपन कर तथा पीला वस्त्र चढ़ाकर अपने कल्याण की कामना करना शुभ होगा
कन्या राशि
अपरिचित महिला पर अधिक विश्वास आर्थिक नुकसान एवं मान सम्मान का खतरा हो सकता है तथा नए मित्र का मिलन कष्ट को कम कर सकता है तथा कुछ आर्थिक लाभ भी होने की संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि के जातक एवं जाति की आज के दिन अन्न का दान तथा भोजन इत्यादि का वितरण उनके परिवार के लिए शुभ एवं कल्याणकारी होगा एवं मां भगवती का ध्यान से परिवार में खुशी की संभावना होगी
वृश्चिक राशि
करुआ तेल एवं लोहा तथा काला कपड़ा का दान विशेष लाभकारी होगा साथ में पीपल के वृक्ष के नीचे कड़वे तेल का दीपक दान करना सायंकाल विशेष पुण्य कार्य होगा
धनु राशि
आपसी विवाद का समझौता संभव है तथा नई रूपरेखा एवं नई योजना से परिवार का कल्याण संभव है अपरिचित पर अधिक विश्वास नुकसानदेह होगा
मकर राशि
मकर राशि के जातक एवं जात की को अपने ही घर में अनावश्यक विवाद तथा बड़ों से मदद की संभावना होगी राशि का स्वामी शनि आपके लिए नए मित्रों से नए लाभ की संभावना कर सकता है
कुंभ राशि
अधिक क्रोध एवं जल्दबाजी से आपको चोट एवं नुकसान का खतरा हो सकता है तथा चिकित्सा पर हो रहे व्यय को समाप्त किया जा सकता है एवं किसी नई यात्रा पर जाने का योग बन रहा है
मीन राशि
राशि का स्वामी गुरु आपके पक्ष में धन-संपत्ति मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा को प्राप्त कर आएगा तथा आपके द्वारा किया गया खर्च परिवार के लिए कल्याणकारी तथा मान सम्मान कराने वाला होगा
आज का भविष्यफल












Leave a Reply