Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कौशांबी मे नवनिर्वाचित गांव प्रधान एवं उनके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत पुत्र की हालत नाजुक

प्रयागराज :विस्तारकौशाम्बी कोतवाली के जाठी गांव स्थित किलनहाई नदी के पास शुक्रवार दोपहर टायर फटने से बेकाबू हुए वैन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से एक बाइक पर सवार गोपसहसा गांव के नवनिर्वाचित प्रधान व उनके सगे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। साथ रहा प्रधान का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार एक सफाईकर्मी भी घायल हुआ है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे एडीजी प्रेम प्रकाश ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाने के बाद मृतकों के शवोंं को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *