आज का भविष्यफल
दिनांक 20 मई 2021 दिन बृहस्पतिवार
आज का सूर्योदय 5:21 पर और सूर्यास्त 6:39 शाम
तिथि अष्टमी दिनमान 33 घटी 17 पल रात्रि मान 3 घटी 37 पल नक्षत्र मघा दिन में 11:05 तक व्याघात योग रात में 8:55 तक भर करण 34 घटी 27 पल सिंह राशि का चंद्रमा . विशेष फल सीता नवमी जानकी जन्मोत्सव रवि योग दक्षिण दिशा में दिशा शूल संवत 2078 शक 1943 बसंत ऋतु
अचार्य देवराज शुक्ला
मोबाइल नंबर -8009622328
मेष राशि:~
आज के दिन पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा नए कार्य के अवसर प्राप्त होंगे अधिक विश्वास नुकसानदेह होगा।
वृष राशि:~
यशस्वी कार्य करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा नए मित्रों का अभ्युदय होगा।
प्रेम प्रसंग में धन का अपव्यय हो सकता है।
मिथुन राशि:~
नए मित्रों का अभ्युदय होगा तथा रुका हुआ काम सफल हो सकता है एवं उदर कष्ट से सावधान रहना होगा तथा चोट चपेट का भय बना हुआ है
कर्क राशि:~
भूमि आवास एवं वाहनों का क्रय विक्रय में सावधानी बरतना होगा तथा माता पिता के प्रति व्यय करना पड़ेगा अनावश्यक उपद्रव से बच कर रहना होगा
सिंह राशि:~
प्रेम संबंध में तालमेल बना रहेगा परिचितों से दुखद सूचना की संभावना होगी अनावश्यक धन प्राप्ति का भी योग है स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
कन्या राशि:~
भाइयों की प्रगति होगी तथा विवादित संपत्ति अपने पक्ष में आने की संभावना है प्रतिद्वंदी आज आपके पक्ष में सुलह समझौता का प्रस्ताव भेज सकते हैं अधिक विश्वास नुकसानदेह होगा
तुला राशि:~
शनि का प्रभाव होने के कारण हनुमान जी का पूजन पाठ दर्शन कल्याणकारी होगा ढाई वर्ष का शनि दिन में नुकसानदेह हो सकता है नए अभ्युदय होंगे तथा वाहन क्रय करना शुभ होगा
वृश्चिक राशि:~
आय के स्रोतों में वृद्धि का योग है तथा चिकित्सा पर व्यय की अधिकता हो सकती है किसी नए व्यक्ति का भविष्य में साथ कल्याणकारी होगा
धनु राशि:~
धनु राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है अतः पीपल के वृक्ष को दीपदान एवं हनुमान चालीसा का पाठ विशेष लाभकारी होगा लोहे की वस्तुओं का क्रय आज के दिन न करें
मकर राशि:~
शनि की साढ़ेसाती के कारण मानसिक दुख बना रहेगा परंतु बृहस्पति का उच्च प्रभाव लाभ प्रदान कर सकता है एवं लौह से संबंधित वस्तुओं का क्रय न करें
कुंभ राशि:~
भौतिक साधनों पर अधिक खर्च होगा तथा उधार धन देने पर वापसी की संभावना कम होगी मित्र से मानसिक पीड़ा हो सकती है गुरु विष्णु की पूजा लाभकारी है
मीन राशि:~
क्रोध ज़िद्द के कारण मित्र दुश्मन में बदल सकते हैं तथा आप के खिलाफ योजना बनाकर आपका धन आपके स्वास्थ्य को खतरा पहुंचा सकते हैं इसलिए अनावश्यक घर से बाहर निकलना उचित नहीं होगा
आज का भविष्यफल












Leave a Reply