मेजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मांडा ब्लॉक में युवा शक्ति टीम सराहनीय कार्य कर रही हैं टीम के सदस्य आलोक द्विवेदी ने जन मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारी टीम का हर सदस्य आम जनमानस से जुड़ा हुआ है लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक कर रहे हैं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में जो तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं हमारी युवा टीम वर्चुअल माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाने में अग्रणी भूमिका निभा रही है उन्होंने जन मीडिया टीवी के माध्यम से कोविड-19 के सभी गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है आप घर पर हैं सुरक्षित रहें अति आवश्यक कार्य पड़ने पर ही आप घर से बाहर निकले मास्क का उपयोग करें दूरी बनाए रखें और वैक्सीनेशन के लिए आगे आए











Leave a Reply