Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैबनेट के गठन के बाद मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया , ममता ने अपने पास छह मंत्रालय अपने पास रखा ,

 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैबनेट के गठन के बाद मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। ममता ने अपने पास छह मंत्रालय रखे हैं तो 43 सदस्यों वाली नई कैबिनेट में 20 नए चेहरे शामिल किए हैं

बनर्जी ने कहा, ”हमने कैबिनेट में 20 नए मंत्रियों को शामिल किया है। नए महिलाएं मंत्री (ममता सहित) हैं। 7 अल्पसंख्यक समुदाय से हैं और एसी-एसटी समुदाय से 4-4 मंत्री हैं।” ममता ने कुछ सबसे अहम मंत्रालय जिनमें गृह, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, भूमि और भूमि सुधार, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार, सूचना और सांस्कृतिक मामले शामिल हैं, अपने पास रखे हैं

मंत्री पद की शपथ लेने वाले में क्रिकेटर से नेता बने मनोज तिवारी का भी नाम शामिल है। क्रिकेटर मनोज तिवारी को खेल राज्य मंत्री बनाया गया है। आपको बता दें कि 35 साल के मनोज तिवारी ने शिबपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *