उत्तर प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। नतीजों के मुताबिक राज्य में सत्ताधारी बीजेपी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव से पहले खतरे की घंटी बजती दिख रही है। विपक्षी समाजवादी पार्टी के लिए कई चुनावों के बाद राहत की खबर आई है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजेता नेताओं को बधाई दी है।
बीजेपी पर भारी साबित हुआ है
बता दें कि यूपी में हुए पंचायत चुनाव में जिला पंचायत वार्ड के ज्यादातर सीटों के नतीजे आ चुके हैं। पंचायत चुनाव के नतीजे सत्ताधारी दल बीजेपी के लिए अच्छे नहीं हैं। जिला पंचायत वार्ड के नतीजों में सपा बीजेपी पर भारी साबित हुई है। सपा उम्मीदवार 747 सीटों पर अपना कब्जा जमा चुके हैं। वहीं, बीजेपी सिर्फ 666 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। ट्रेंड के मुताबिक, बसपा 322 और कांग्रेस 77 जिला पंचायत वार्ड पर आगे चल रही है। वहीं, निर्दलीय लोगों ने चौंकाते हुए 1238 सीटों पर विजकी पताका फहराया है।










Leave a Reply