Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

IPL 2021: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 34 रन से हराया

Punjab

26वें मैच में IPL 2021 सीजन के पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 34 रन से हराया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए. इसके जवाब में बेंगलुरु टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी.

पंजाब की यह बेंगलुरु पर लगातार तीसरी जीत है. इससे पहले पिछले सीजन में पंजाब (PBKS) ने लगातार 2 मैच में बेंगलुरु (RCB) को शिकस्त दी थी.

इस जीत के साथ पंजाब (PBKS) पॉइंट टेबल में 5वें और RCB टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

कप्तान लोकेश राहुल ने पंजाब के लिए 25वीं फिफ्टी लगाई और 57 बॉल पर 91 रन बनाकर नॉटआउट रहे. वहीं, सीजन का पहला मैच खेल रहे हरप्रीत बरार ने 25 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद 3 बड़े विकेट लिए. उन्होंने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स को आउट कर मैच पलट दिया. इसके अलावा रवि बिश्नोई ने भी 2 विकेट लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *