Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

स्कूल 15 मई तक बंद ऑनलाइन पढ़ाई भी की गई स्थगित

  • स्कूल 15 मई तक बंद ऑनलाइन पढ़ाई भी की गई स्थगित*
    प्रयागराज :कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्राथमिक स्कूलों के बाद अब प्रदेश के माध्यमिक स्कूल को 15 मई तक बंद कर दिए गए हैं ।इस दौरान छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई भी स्थगित रहेगी। शिक्षक छात्र व अन्य कर्मियों को स्कूल नहीं जाना होगा माध्यमिक शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को विभागीय कार्य घर से ही करना होगा ।इन दिनों शिक्षक व कर्मचारियों को प्रशासनिक दायित्व मिलने पर पूरा करना होगा ।शासन ने करोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए पहले माध्यमिक स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद कराने का आदेश दिया था ।20 अप्रैल को जारी शासनादेश मे निर्देश हुआ था कि शिक्षक वर्क फ्रॉम होम रहते हुए छात्र छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई कराएं।शासन ने अब माध्यमिक स्कूलों को 15 मई तक बंद कराने का आदेश दिया है। साथ ही इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई भी बंद रहेगी महामारी की वजह से शिक्षण कार्य बंद होने से शिक्षक व कर्मचारी विभागीय कार्य घर से ही पूरा करें। यह जरूर है कि जिला प्रशासन या फिर सक्षम प्राधिकारी की ओर से दिया गया प्रशासनिक कार्य करना होगा। ज्ञात हो कि प्राथमिक स्कूलों को पहले ही 20 मई तक बंद करने का आदेश दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *