Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Coronavirus updates: 24 घंटे में 3.60 लाख से ज्यादा नए केस, 3,293 की गई जान, मौतों का आंकड़ा दो लाख के पार

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तबाही मचा दिया है। हर दिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ्य पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.60 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,293 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से जान चली गई। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा दो लाख के पार जा चुका है।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है।

भारत में बीते 24 घंटों में 3,60,960 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,79,97,267 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 3293 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,01,187 पहुंच गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में पहली बार 3000 से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *