भारत में कोरोनावायरसना की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। देश भर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। साथ ही इससे मरने वालों की भी संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं, देश में लगातार तीसरे दिन दो लाख से अधिक नए केस मिले हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र के साथ अब उत्तर प्रदेश में भी हालात गंभीर हो चुके हैं। यहां पहली लहर की तुलना में अब तीन गुना अधिक मामले सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी देश में 16,79,740 मरीज हैं, जिनका घर और अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मंत्रालय ने बताया कि बीते एक दिन में पहली बार 1,23,354 मरीजों को स्वस्थ घोषित भी किया है। फिलहाल, देश में कोरोना की रिकवरी दर घटते हुए 87.23 फीसदी तक आ चुकी है।
ऐसे में लोगों के लिए ये सबसे जरूरी है कि वो अपना ख्याल खुद रखें। वहीं, ये बात सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस से बचने और लड़ने के लिए शरीर में मजबूत इम्यूनिटी होना जरूरी है। ऐसे में हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करना बेहद जरूरी है। इम्युनिटी मजबूत करने के लिए इम्युन बूस्टर फूड्स का सेवन करना बेहद जरूरी है।
खानपान के साथ ही एक्सरसाइज भी हालात में काफी मददगार साबित हो सकती है। हर व्यक्ति को रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। खास करके कोरोनावायरस की मरीजों को अपना विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। सारी एक्सरसाइज हर लोगों के लिए नहीं होती है इसलिए जो भी कोरोनावायरस के पेशंट है या फिर जिन लोगों को कोरोनावायरस था और अभी ठीक हुए हैं वो अपने डॉक्टर की सलाह लिए बिना कोई भी एक्सरसाइज ना करें।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इस हेल्पलाइन नंबर के ज़रिए आपको लोगों की बिमारी के साथ ही अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, वेंटिलेटर और दूसरे चीजों की अहम जानकारी मिल सकती है। आप भी चाहें तो इन हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर की पूरी लिस्ट-
केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर- 91-11-23978046 टॉल फ्री नंबर- 1075
भारत में अन्य राज्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर
राज्य हेल्पलाइन नंबर
आंध्र प्रदेश 0866-2410978
अरुणाचल प्रदेश 9436055743
असम 6913347770
बिहार 104
छत्तीसगढ़ 104
गोवा 104
गुजरात 104
हरियाणा 8558893911
हिमाचल प्रदेश 104
झारखंड 104
कर्नाटक 104
केरल 0471-2552056
मध्य प्रदेश 104
महाराष्ट्र 020-26127394
मणिपुर 3852411668
मेघालय 108
मिजोरम 102
नागालैंड 7005539653
ओडिशा 9439994859
पंजाब 104
राजस्थान 0141-2225624
सिक्किम 104
तमिलनाडु 044-29510500
तेलंगाना 104
त्रिपुरा 0381-2315879
उत्तराखंड 104
उत्तर प्रदेश 18001805145
पश्चिम बंगाल 1800313444222, 03323412600
अंडमान-निकोबार 03192-232102
चंडीगढ़ 9779558282
दादरा और नगर हवेली और दमन एंड दीव 104
दिल्ली 011-22307145
जम्मू-कश्मीर 01912520982, 0194-2440283
लद्दाख 01982256462
लक्षद्वीप 104
पुडुचेरी 104