Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Sitapur Panchayat Chunav 2021: सीतापुर में आरक्षित सीटों की घोषणा, यहाँ पर जाने अपने सीट की स्थिति

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो मंगलवार को खत्म हो चुका है। 9 मार्च को सीतापुर जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र की जाएगी।

10 से 12 मार्च तक सीतापुर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियां का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं सीतापुर जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस ग्राम पंचायत से किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।

सीतापुर जिले के 19 ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए सीटों का आरक्षण हो गया है।

आरक्षण सूची में सात सीटें महिलाओं के आरक्षित हुई हैं। इसमें दो अनुसूचित और दो पिछड़ा वर्ग की है।

कुल 19 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखों के लिए आरक्षण की सूची में महिलाओं को भी प्राथमिकता मिली है। कुल सात सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं।

इनमें कसमण्डा और हरगांव की सीट अनुसूचित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं।

पिछड़ा वर्ग में मिश्रिख और गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख पद की सीट आई है।

सामान्य वर्ग के क्रम में महिला सीट महमूदाबाद, सकरन और लहरपुर को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *