Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Sambhal Panchayat Chunav 2021: संभल में आरक्षित सीटों की घोषणा, यहाँ पर जाने अपने सीट की स्थिति

मंगलवार उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो मंगलवार को खत्म हो चुका है। 9 मार्च को संभल जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र की जाएगी।

10 से 12 मार्च तक संभल डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियां का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं विकास जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस ग्राम पंचायत से किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।इस बीच संभल में गांव की राजनीति को लेकर कयासों को दौर भी थम गया है.

जबकि संभल जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों की आरक्षण लिस्ट Sambhal Gram Panchayat Aarakshan

जारी होने के बाद इसे विकास भवन और ब्लॉकों पर चस्पा कर दिया गया है. इसके साथ आपत्तियां लेने का सिलसिला शुरू हो गया है. जबकि इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर फाइनल सूची सार्वजनिक होगी.बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा जारी नई सूची में जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के पद शामिल हैं.

इसके अलावा सूची जारी होने के बाद इस पर 2 मार्च से 8 मार्च तक आम जनता की आपत्तियां भी ली जाएंगी।जबकि 15 मार्च को आरक्षण की अतिम सूची जारी होगी।जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शासन से आरक्षण की सूची पहले ही जारी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *