Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Rampur Panchayat Chunav 2021: रामपुर में आरक्षित सीटों की घोषणा, यहाँ पर जाने अपने सीट की स्थिति

मंगलवार उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो मंगलवार को खत्म हो चुका है।9 मार्च को रामपुर जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र की जाएगी।

10 से 12 मार्च तक रामपुर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियां का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं रामपुर जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस ग्राम पंचायत से किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।

रामपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन की ,ओर से जारी की गई सूची के अनुसार जिला पंचायत के 34 पदों में से दो वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए और तीन वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा तीन वार्ड पिछड़ी जाति महिला, छह वार्ड पिछड़ी जाति और सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 13 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।

ब्लाक प्रमुख पद के लिए एक एससी महिला जबकि एक पिछड़ी जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

चार ब्लाकों को अनारक्षित रखा गया है। बात प्रधानों की जाए तो कुल 680 पदों में से 39 पद अनुसूचित जाति महिला, 71 पद अनुसूचित जाति, 63 पद पिछड़ी जाति महिला,120 पद पिछड़ी जाति, 126 पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं,जबकि 261 पद अनारक्षित की श्रेणी में रखे गए हैं।इसके अलावा बीडीसी के 859 पदों में से 48 अनुसूचित जाति महिला, 91 अनुसूचित जाति,79 पद पिछड़ी जाति महिला,151 पिछड़ी जाति,161 पद महिला और 329 पद अनारक्षित रखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *