Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Ghazipur Panchayat Chunav 2021: गाज़ीपुर में आरक्षित सीटों की घोषणा, यहाँ पर जाने अपने सीट की स्थिति

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो मंगलवार को खत्म हो चुका है।

9 मार्च को गाज़ीपुर जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र की जाएगी। 10 से 12 मार्च तक गाज़ीपुर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियां का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं गाज़ीपुर जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस ग्राम पंचायत से किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा। जानकारी के मुताबिक इस बार के पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की सूची वर्ष 2011 की जनगणना पर आधारित है।

सादात ब्लाक में कुल 88 ग्राम पंचायते हैं। इनमें दो गांव देवापार व हुरमुजपुर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुए हैं। वहीं अनुसूचित महिला के लिए सात, अनुसूचित जाति के लिए 13 सीटें, पिछड़ा महिलाओं के लिए आठ, पिछड़ा वर्ग के लिए 16 सीटें हैं। अनारक्षित महिलाओं के लिए 14 व 28 सीटें अनारक्षित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *