Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Faizabad Panchayat Chunav 2021: फैजाबाद में आरक्षित सीटों की घोषणा, यहाँ पर जाने अपने सीट की स्थिति

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो मंगलवार को खत्म हो चुका है।
9 मार्च को फैजाबाद जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र की जाएगी।

10 से 12 मार्च तक फैजाबाद डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियां का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं फैजाबाद जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस ग्राम पंचायत से किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।

जिला पंचायत भंग होने से पहले समाजवादी पार्टी की श्वेता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। समाजवादी पार्टी की कोशिश होगी कि पार्टी का परचम फिर जिला पंचायत पर लहराये। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के बाद सबसे महत्वपूर्ण चुनाव ब्लॉक प्रमुख पद का है।

जिले में 11 ब्लॉक हैं। इनमें से अमानीगंज, रुदौली,मसौधा, हरिग्टनगंज व पूराबाजार अनारक्षित हैं। मिल्कीपुर व मयाबाजार महिला के लिए आरक्षित हैं।

तारुन एससी महिला बीकापुर एससी, सोहावल पिछड़ी जाति महला व मवई पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है।

प्रमुख पद पर पार्टी की बढ़त को बरकरार रखने की चुनौती भाजपा के सामने होगी।

794 ग्राम प्रधान पदों में से 271 अनारक्षित हैं। 130 प्रधान पद महिलाओं के लिए हैं।

अनुसूचित जाति महिला 65 पदों पर व अनुसूचित जाति के 114 पुरुष प्रत्याशी प्रधान पद पर लड़ सकेंगे। 179 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद एससी वर्ग के महिला व पुरुष के लिए आरक्षित हैं।

पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए 74 व पिछड़ी जाति के पुरुषों के लिए 140 ग्राम प्रधान पद आरक्षित किये गये हैं। पिछड़ी जाति के लिए कुल 214 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *