Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Amroha Panchayat Chunav 2021: अमरोहा में आरक्षित सीटों की घोषणा, यहाँ पर जाने अपने सीट की स्थिति

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो मंगलवार को खत्म हो चुका है।9 मार्च को अमरोहा जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र की जाएगी।

10 से 12 मार्च तक अमरोहा डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियां का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं अमरोहा जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस ग्राम पंचायत से किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।

अमराेहा में मतदान कराने के लिए 41 लाख बैलेट पेपर आ चुके हैं। जिन्हें कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। अन्य चुनावी सामग्री भी मंगाई जा रही है। लिफाफे से लेकर स्टेशनरी तक सबका बंदोबस्त करने में प्रशासन जुटा है।

वहीं आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब दो मार्च तक आरक्षण सूची का प्रकाशन हो जाएगा।

बैलेट पेपरों को कड़ी सुरक्षा में कलक्ट्रेट में रखा गया है। सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। बैलेट पेपर के अलावा चुनावी सामग्री के बंदोबस्त में भी प्रशासन जुटा है।

चुनाव में इस्तेमाल होने वाली चुनावी सामग्री के सैंपलों की जांच के साथ ही आर्डर जारी किए जा रहे हैं।अमरोहा के एडीएम विनय कुमार सिंह बताते हैं कि पंचायत चुनाव के लिए बैलेट पेपर मिल चुके हैं। अन्य चुनावी सामग्री भी जल्द जिले पर पहुंचेगी। चुनाव की सभी तैयारियों को आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पूरा कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *