मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो मंगलवार को खत्म हो चुका है।9 मार्च को अलीगढ़ जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र की जाएगी।
10 से 12 मार्च तक अलीगढ़ डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियां का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं अलीगढ़ जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस ग्राम पंचायत से किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।
इस बार चुनावों में महिलाओं का बोलबाला रहेगा। जिले में कुल 12 में से चार ब्लाक प्रमुख पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 867 प्रधानों में से 294 पद महिलाओं के लिए हैं। जिला पंचायत सदस्य के 47 पदों में से 16 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1156 पदों में से 383 महिलाओं के लिए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 10973 पदों में से 3637 महिलाओं के नाम आरक्षित हैं। इस आरक्षण पर दावे व आपत्तियां मांगे जाएंगे। आठ मार्च को अंतिम प्रकाशन होगा।
जिला पंचायत सदस्यों की स्थिति : जिला पंचायत सदस्य के कुल 47 पदों में से 16 महिलाओं के लिए हैं। इनमें आठ वार्ड महिला, चार वार्ड एससी महिला व चार पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 16 वार्ड अनारक्षित हुए हैं। सात एससी व आठ पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
ब्लाक प्रमुख की स्थिति :
जिले में 12 ब्लाक प्रमुख पद हैं। प्रस्तावित आरक्षण के मुताबिक लोधा, जवां, चंडौस, टप्पल व गौंड़ा को अनारक्षित रखा गया है। इन पदों पर कोई भी चुनाव लड़ सकेगा। अकराबाद व खैर ब्लाक महिलाओं के लिए आरक्षित है। अतरौली एससी महिला के लिए है। गंगीरी में पिछड़ा वर्ग की महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेगी। धनीपुर एससी के लिए है। इगलास व बिजौली पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।













Leave a Reply