मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो मंगलवार को खत्म हो चुका है।
9 मार्च को देवरिया जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र की जाएगी। 10 से 12 मार्च तक देवरिया डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियां का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं देवरिया जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किसी ग्राम पंचायत से किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।
देवरिया जिले में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई।देवरिया जिल के 1185 ग्राम पंचायतों में से 52 ग्राम पंचायतों को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें 20 ग्राम पंचायतें इस वर्ग की महिलाओं के लिए हैं। वहीं, 198 ग्राम पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, 69 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। पिछड़ा वर्ग के लिए 328 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गईं हैं, जिनमें 114 ग्राम पंचायतें इस वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 417 ग्राम पंचायतें अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के लिए है।
ब्लॉक प्रमुखाों की आरक्षण सूची
महिलाओं के लिए 2, पिछड़ा वर्ग के लिए 3, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 2, अनुसूचित जाति के लिए 2, अनुसूचित जाति महिला के लिए 1, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए 1 और ब्लॉकों के प्रमुख का पद अनारक्षित (सामान्य) के लिए 5 आरक्षित है।
जिला पंचायतों के 56 वार्डों की सूची
10 वार्डो महिलाओं के लिए आरक्षित है। पिछड़े वर्ग के लिए 15 वार्ड आरक्षित है जिसमें 5 वार्ड इस वर्ग की महिलाओं के लिए हैं। अनुसूचित जाति के लिए 9 वार्डो को आरक्षित किया गया है जिसमें 3 इस वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। जनजाति के लिए दो वार्ड जिसमें 1 महिला शामिल होगी। 20 वार्ड अनारक्षित (सामान्य) है।