Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Puducherry Floor Test पुडुचेरी उपराज्यपाल सौंदर्यराजन अतिरिक्त प्रभार संभालते ही दिया आदेश, 22 फरवरी को फ्लोर टेस्ट

उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार संभालते ही मुख्यमंत्री नारायणसामी को 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दे दिया है। आज ही तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार संभाला है। सौदर्यराजन ने किरण बेदी का स्थान लिया है। राज निवास में आयोजित एक सादे समारोह में सौंदर्यराजन को केन्द्र शासित क्षेत्र की पांचवीं महिला उप राज्यपाल के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने तमिल भाषा में शपथ लीं। उपराज्यपाल सौदर्यराजन ने कहा कि वह राज्य की जनता की सेवा करने आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *