कालिंदीपुरम में ‘ज्योति होमिओ सेंटर मल्टी स्पेशियलिटी क्लीनिक एंड फार्मेसी’ का भव्य उद्घाटन
प्रयागराज। कालिंदीपुरम में ‘ज्योति होमिओ सेंटर मल्टी स्पेशियलिटी क्लीनिक एंड फार्मेसी’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं डॉ. वी.पी. मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित यह क्लीनिक क्षेत्रवासियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शुरू किया गया है।
क्लीनिक में मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ होम्योपैथिक दवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। क्लीनिक प्रबंधन के अनुसार, इसका उद्देश्य लोगों तक भरोसेमंद होम्योपैथिक चिकित्सा और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
उद्घाटन समारोह में डॉ. ममता मोगिया, डॉ. नयन मोगिया, डॉ. हिमांशी, डॉ. ज्योति, पार्षद साहिल अरोड़ा, मिथिलेश सिंह और नामित पार्षद राजेश कुशवाहा सहित कई गणमान्य एवं सम्मानित अतिथि मौजूद रहे।
क्लीनिक प्रबंधन ने कहा कि ज्योति होमिओ सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा परामर्श और होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कालिंदीपुरम में नए केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं की एक नई और सुविधाजनक व्यवस्था मिलने की उम्मीद है।













Leave a Reply