Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

BJP विधायक की कार पर हमला

BJP विधायक की कार पर हमला

शाहजहांपुर के कटरा विधानसभा इलाके में भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस की गाड़ी पर किसी ने लोहे का सरिया घुसा दिया। विधायक वीर जब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह से लौट रहे थे तभी उन्हें अपनी कार के अगले पहिए में 3 फीट लंबा लोहे का सरिया घुसा मिला। विधायक ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने और उनके समर्थकों ने इस मामले को मुख्यमंत्री योगी तक ले जाने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *