Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भारतीय किसान कल्याण संघ की एक आवश्यक बैठक संपन्न

IMG 20250330 WA0093

भारतीय किसान कल्याण संघ की एक आवश्यक बैठक संपन्न

  • आगामी 13 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा नव संवत्सर स्वागत एवं किसान सम्मान समारोह प्रयागराज। भारतीय नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर भारतीय – किसान कल्याण संघ की एक आवश्यक बैठक संघ के संरक्षक पूर्व न्यायाधीश कैप्टन डी पी एन सिंह के – अरैल स्थित रुद्रा अपार्टमेंट आवास – पर संपनन हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व न्यायाधीश कैप्टन डी पी एन सिंह ने संगठन के विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर जोर दिया साथ – ही आगामी 13 अप्रैल को नैनी के श्री महालक्ष्मी होटल में नव वर्ष संवत्सर स्वागत एवं किसान सम्मान समारोह आयोजित करने का निणय लिया। जिस पर सभी ने अपनी सहमति जताई। उक्त बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय ने सदस्यताअभियान पर जोर देते हुए कहा कि गांव गांव सदस्यता अभियान चलाया जाए साथ ही किसान को जागरूक किया जाए वह उनके अधिकारों का कर्तव्य बोध दिलाया जाए इससे संगठन में मजबूती आ सके। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र बहादुर सिंह ने संगठन के बिस्तर पर जोर दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मिश्र ने विशेष सदस्यता अभियान चलाकर पूरे प्रदेश के जनपदों में संगठन को खड़ा करने का संकल्प लिया। उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष प्रयागराज सौरभ चतुर्वेदी एवं सुमित त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *