Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भारतीय किसान कल्याण संघ की बैठक संपन्न नागेश्वर प्रसाद मिश्र मेजा ब्लॉक अध्यक्ष किए गए नियुक्त

भारतीय किसान कल्याण संघ की बैठक संपन्न नागेश्वर प्रसाद मिश्र मेजा ब्लॉक अध्यक्ष किए गए नियुक्त
प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ की एक आवश्यक बैठक नैनी के पी एन पब्लिक स्कूल आनंद नगर प्रयागराज में आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश कुमार उपाध्याय ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई एवं संगठन की बैठक महीने में एक या दो बार ब्लॉक स्तर पर करने की बात हुई। इसके साथ-साथ संगठन के प्रयागराज यमुनापार प्रभारी अनिल कुमार पाठक द्वारा ब्लॉक मेजा के अध्यक्ष पद हेतु
नागेश्वर प्रसाद मिश्र का प्रस्ताव रखा गया जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सौरभ चतुर्वेदी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों की सहमति से प्रस्ताव पास करते हुए नागेश्वर प्रसाद मिश्र को ब्लॉक अध्यक्ष
मेजा नियुक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर एस.बी. सिंह, जिला अध्यक्ष प्रयागराज सौरभ चतुर्वेदी, प्रयागराज प्रभारी अनिल कुमार पाठक, चाका ब्लाक प्रभारी अखिलेश मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, रामानंद शुक्ला व सुधीर मिश्रा प्रबंधक किसान सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *