Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

300 फीट गहरी कोयला खदान में भरा पानी, कई श्रमिक फंसे

300 फीट गहरी कोयला खदान में भरा पानी, कई श्रमिक फंसे

असम के दीमा हसाओ जिले में 300 फीट गहरी कोयला खदान में अचानक पानी घुस गया। खदान में कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। कर्मचारियों के अनुसार, अंदर करीब 15 श्रमिक थे। हालांकि, अधिकारियों ने श्रमिकों की संख्या 9 बताई है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। भारतीय सेना की बचाव टीम मौके पर पहुंची है। फंसे हुए श्रमिकों का पता लगाने और उन्हें बाहर निकालने का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *