भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच पुणे में खेला गया. भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन का टारगेट दिया. जवाब में इंग्लैंड टीम ने 8 विकेट गंवाकर 300 रन बना पाई. ओर भारत ने मैच 7 रन से जीत लिया.
भारत ने पहले 48.2 ओवर में 329 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी. भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने 62 बॉल पर सबसे ज्यादा 78 रन बनाए. इसके अलावा धवन ने 56 बॉल पर 67 रन और हार्दिक ने 44 बॉल पर 64 रन की पारी खेली. ऋषभ पंत के करियर की यह तीसरी, धवन की 32वीं और हार्दिक की 7वीं फिफ्टी रही. अंत में शार्दूल ठाकुर ने 21 बॉल पर 30 रन बनाए.
भारत की तरफ से शार्दूल ठाकुर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओर टी नटराजन को 1 विकेट मिला.
भारत ने पारी में कुल 11 छक्के लगे, जिसमें पंत और हार्दिक ने 4-4 छक्के लगाए. शार्दूल ने 3 सिक्स लगाए.
इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने 3 विकेट लिए, आदिल रशीद ने 2 विकेट, और सैम करन, रीस टॉपलीबेन स्टोक्स, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन को 1-1 विकेट मिला.
दोनों टीमें:
- भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, शार्दूल ठाकुर, टी नटराजन और प्रसिद्ध कृष्णा
- इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, मार्क वुड, आदिल रशीद और रीस टॉपले







Leave a Reply