J&K: डिप्टी CM बने सुरिंदर चौधरी, क्या हैं मायने?
जम्मू-कश्मीर में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी ने भी शपथ ली। J&K की सियासत में इसके कई मायने हैं। सुरिंदर चौधरी जम्मू क्षेत्र के साथ ही हिंदू समुदाय को प्रतिनिधित्व देते हैं। यह BJP के उन आरोपों का जवाब है कि NC केवल कश्मीरियों या एक परिवार की पार्टी है। साथ ही NC की भविष्य की राजनीति का भी संकेत है कि वह जम्मू को भी साथ लेकर चलना चाहती है।









Leave a Reply