शिक्षक ने बच्चों को पीटा तो खैर नहीं, होगी कार्रवाई
UP सरकार ने स्कूली बच्चों को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षक शारीरिक दंड नहीं दे पाएंगे। इस संबंध में महानिदेशक बेसिक शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा- अगर किसी शिक्षक द्वारा शिक्षण कार्य के समय बच्चे को दंडित करने का मामला सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी। कुछ जिलों में शिक्षकों द्वारा छात्रों को बेरहमी से पीटने की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने ये फैसला किया है।









Leave a Reply