UP में राष्ट्रपति शासन की मांग
अमेठी हत्याकांड पर सपा नेता आईपी सिंह ने UP में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। उन्होंने लिखा- महामहिम राष्ट्रपति जी उत्तर प्रदेश में चारों तरफ जंगलराज है। किसी की जान सुरक्षित नहीं है। दिल दहला देने वाली घटना अमेठी में हुई है। ऐसी सूरत में यूपी में राष्ट्रपति शासन लगे। बंगाल को लेकर आप बहुत चिंतित थीं। पर यहां SC/ OBC महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लखनऊ में 4 गैंगरेप की घटना एक महीने में हुई है।









Leave a Reply