Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बुजुर्ग को जवान बनाने का झांसा देकर ₹35 करोड़ ठगे

बुजुर्ग को जवान बनाने का झांसा देकर ₹35 करोड़ ठगे

कानपुर के स्वरुप नगर में किराए पर रहने वाले दंपति राजीव दुबे और रश्मि ने कई लोगों से 35 करोड़ रुपए ठग लिए और फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ किदवई नगर थाने में करीब 15 लोगों ने शिकायत की है। दंपति ने ‘रिवाइवल वर्ड’ नाम की संस्था खोली थी। उन्होंने दावा किया था कि इजरायली ऑक्सीजन थेरेपी देकर 65 साल का इंसान 25 साल का दिखने लगता है। इस थैरेपी की महंगी फीस वसूलकर दंपति ने कई लोगों से ठगी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *