2 महीने से लापता बेटा, तलाश में दर-दर भटक रही मां
राजधानी लखनऊ में 23 साल के बेटे की तलाश में एक मां दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। वजीरगंज निवासी बेबस मां का कहना है कि बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। दो महीने बीत गए लेकिन बेटे का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने कुछ दिन तलाश करने के बाद मुझ पर दबाव बनाकर लिखवा लिया कि हम उनकी कार्रवाई से संतुष्ट हैं। अब गली-मोहल्लों और मंदिरों के चक्कर काटती हूं कि शायद मिल जाए।









Leave a Reply