बीजेपी मुझे चुप कराने के लिए बेताब है: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में दिए गए सिखों पर बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल ने X पर लिखा- बीजेपी अमेरिका में मेरे बयान के बारे में झूठ फैला रही है। मैं हर सिख भाई-बहन से पूछना चाहता हूं कि क्या भारत ऐसा देश नहीं होना चाहिए जहा हर सिख और हर भारतीय बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन कर सके? बीजेपी मुझे चुप कराने के लिए बेताब है, क्योंकि वे सच बर्दाश्त नहीं कर सकते।









Leave a Reply