दिल्ली: कांग्रेस के कई नेता हिरासत में लिए गए
दिल्ली सहित देश भर में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नेताओं ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व तीन अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी कई नेताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस BJP दफ्तर के बाहर बैरिकेड लगाकर लोगों को रोक रही है।









Leave a Reply