कंगना राणावत पर BJP का एक्शन
किसानों से जुड़े बयान के बाद कंगना राणावत के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने एक्शन लिया है। पार्टी के केंद्रीय मीडिया विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कंगना राणावत का बयान पार्टी का मत नहीं है। पार्टी की ओर से कंगना को नीतिगत मुद्दों पर बयान देने की न तो अनुमति है और न ही वह इसके लिए अधिकृत हैं। कंगना को निर्देश दिया गया है कि वह भविष्य में ऐसे कोई बयान न दें।









Leave a Reply