एलोरा कैलाश मंदिर, जिसे बनाने में लगे 100 साल
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एलोरा की गुफाओं में स्थित कैलाश मंदिर 1 हजार से ज्यादा साल पुराना है। माना जाता है कि इसे बनाने में 100 साल से भी ज्यादा समय लगे। 276 फीट लंबे और 154 फीट चौड़े इस मंदिर की ऊंचाई किसी 3 मंजिला इमारत के बराबर है। कहा जाता है कि कैलाश पर्वत के आकार के मंदिर के निर्माण के लिए 40 हजार टन पत्थर काटे गए थे। भगवान शिव को समर्पित मंदिर को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है।









Leave a Reply