BJP का धर्म का ढोल फट गया, BJP चुनाव हार रही है’
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने उपचुनाव रिजल्ट को लेकर BJP सरकार पर निशाना साधा। कहा- 7 राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणामों में BJP का सूपड़ा साफ हो गया। BJP का धर्म का ढोल फट गया। आने वाले चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। भाजपा का फूट करके शासन करने का राज जनता समझने लगी है। हरियाणा, महाराष्ट्र और जिन राज्यों में चुनाव होना है वहां BJP चुनाव हार रही है।









Leave a Reply