देश में नए वायरस की एंट्री, 2 दिन में 4 बच्चों की मौत
गुजरात के साबरकांठा और अरावली जिलों में ‘चांदीपुरा’ नाम के एक वायरस ने दस्तक दी है। इससे 2 दिन में 4 बच्चों की मौत का दावा है। बच्चों के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। वायरस से संक्रमित 2 अन्य बच्चों का इलाज जारी है। खबर है कि ‘चांदीपुरा’ वायरस से संक्रमित बच्चों के मस्तिष्क में सूजन समेत कई अन्य लक्षण दिख रहे हैं। नए वायरस को लेकर साबरकांठा-अरावली में सर्वे भी शुरू कर दिया गया है।









Leave a Reply