शाहजहांपुर में हाईवे पर घटने लगा बाढ़ का पानी
शाहजहांपुर में गर्रा नदी की बाढ़ के पानी का जलस्तर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कम होने लगा है। लेकिन फिर भी पानी का बहाव है। हाईवे पर कार-बाइक व अन्य छोटे वाहनों का संचालन अभी बंद ही रहेगा। क्योंकि गर्रा और खन्नौत दोनों नदियां उफान पर बह रही हैं। बाढ़ के कारण 10 हजार से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।









Leave a Reply