Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

वाराणसी में युवक की पीट-पीटकर हत्या

वाराणसी में युवक की पीट-पीटकर हत्या

वाराणसी के जैतपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार रात बजरडीहा निवासी अमीन और अनस तौसीफ के घर पहुंचे और सोशल मीडिया पर अपनी बहन का फोटो अपलोड करने और उसे लाइक, शेयर करने पर आपत्ति जताई। लड़की की मां ने भी तौसीफ को एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद अमीन-अनस ने भी उससे मारपीट कर अधमरा कर दिया। तौसीफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *