Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

2 क्लासमेट एक साथ सेना और नौसेना के होंगे प्रमुख

2 क्लासमेट एक साथ सेना और नौसेना के होंगे प्रमुखलेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को भारतीय सेना और नौसेना का प्रमुख बनाया जाएगा। देश के सैन्य इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब 2 क्लासमेट एक साथ सेना और नौसेना के प्रमुख होंगे। 1970 के दशक के शुरुआत में MP के सैनिक स्कूल, रीवा से दोनों की पढ़ाई हुई है। दोनों कक्षा 5वीं-ए से स्कूल में एक साथ थे। स्कूल के शुरुआती दिनों से ही द्विवेदी और त्रिपाठी की बॉन्डिंग मजबूत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *