राजनाथ के घर बुलाई गई मीटिंग में शामिल नहीं हुई TDPराजनाथ सिंह के आवास पर NDA के मंत्रियों की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में TDP शामिल नहीं हुई। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ये मीटिंग लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बुलाई गई थी। चुनाव के नतीजों के बाद से ही ये खबरें आ रही थीं कि TDP लोकसभा अध्यक्ष का पद चाहती है और अब TDP के इस मीटिंग में शामिल नहीं होने से नाराजगी की खबरों को हवा मिल गई है।











Leave a Reply