केंद्रीय मंत्री नहीं लिख पाईं सही स्लोगन, लिखा- बेढी पडाओ, बच्चाव…मोदी कैबिनेट में शामिल केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का स्लोगन ही ठीक से नहीं लिख पाई। दरअसल, MP के धार जिले में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाने के लिए मंत्री ठाकुर पहुंची थीं। इस दौरान रथ के फ्लैक्स पर उन्हें स्लोगन लिखना था। उन्होंने बेटी पढ़ाओ को बेढी पडाओ और बेटी बचाओ को बच्चाव लिख दिया। अब इसका फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।











Leave a Reply