शांति और सौहार्द के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज
ईद-उल-अजहा के मौके पर यूपी के अलग-अलग शहरों में शांति और सौहार्द के साथ नमाज अदा की गई। प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चौराहों और अलग-अलग जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात है। मुसलमानों के लिए यह त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण है। हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाए जाने वाले इस त्यौहार के दिन सबसे पहले ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है। इसके बाद बकरा या भेड़ की कुर्बानी दी जाती है।











Leave a Reply