मां ने 4 साल के बेटे को पीट-पीटकर मार डालाप्रयागराज में शंकरगढ़ के वार्ड नंबर-10 में सौतेली मां ने 4 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला ने पहले बेटे कान्हा को जमकर पीटा, इसके बाद उसका गला दबा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति अजय ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गुड़िया दोनों बेटों से नफरत करती थी। उसने पहली पत्नी के कहीं चले जाने के बाद गुड़िया से दूसरी शादी की थी।











Leave a Reply