Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बिजली बिल के फैसले पर अखिलेश ने योगी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

बिजली बिल के फैसले पर अखिलेश ने योगी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव में अपनी हार से बौखलाई भाजपा सरकार प्रदेश के मतदाताओं को परेशान करके बदला लेने पर उतारू हो गई है। राज्य के ग्रामीण इलाकों को मिलने वाली बिजली को महंगी करने की साजिश के तहत ग्रामीण फीडर को शहरी फीडर में बदलने से उपभोक्ताओं को दो रुपए प्रति यूनिट बिजली महंगी मिलेगी। इससे 2 करोड़ 85 लाख लोग प्रभावित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *