अयोध्या में अब नहीं टूटेंगे पुराने मंदिर, फ्लाइओवर का प्रस्ताव भी रद्द
अयोध्या में पुराने मंदिरों को नहीं तोड़ा जाएगा। कई फ्लाइओवर के प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव (आवास) नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया। फ्लाइओवर की जगह अंडरपास बनाया जाएगा और पुराने मंदिरों को उसी जगह समायोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि अयोध्या में BJP की हार का कारण स्थानीय लोगों की नाराजगी मानी जा रही है। इसी को लेकर लगातार फैसले हो रहे हैं।











Leave a Reply