सिगरेट का पैसा मांगने पर BJP पार्षद ने पति-पत्नी को पीटा
गाजियाबाद में BJP पार्षद ने गुमटी संचालक पति-पत्नी को लात-घूंसों से पीटा। दंपति का कसूर इतना था कि उन्होंने पार्षद से सिगरेट का पैसा मांग लिया। नाराज पार्षद ने रौब में आकर सारे सामान फेंककर गुमटी पलट दी और साथियों के साथ मिलकर दोनों को मारा-पीटा। घटना 19 मई की है, लेकिन 20 मई को वीडियो सामने आया। वीडियो देखकर पुलिस हरकत में आई और सोमवार की देर रात पार्षद सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया।











Leave a Reply